Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कफारा गांव के एक घर में घुसा मगरमच्छ, लोगों में दहशत

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

नदियों के बढ़े जल स्तर के कारण नदियों के आसपास बसे कई गांवों में पानी घुस जाने के कारण गांवों में जलीय जीवों का खतरा मंडराने लगा है। ऐसा ही एक ताजा मामला सोमवार की रात प्रकाश में आया। जहां धौरहरा क्षेत्र के  एक गांव के में मगरमच्छ को देखें जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। यह मगरमच्छ गांव के एक व्यक्ति के घर में घूस गया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग को मगरमच्छ के होने की सूचना दी।

बारिश से बढ़ा पहाड़ी नदियों का जलस्तर 

पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद खीरी की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। इसी के साथ बीते दो दिनों में हुई बारिश ने भी नदियों के जलस्तर में बढ़ौतरी है। नदियों के करीब बसे गांवों में नदियों का पानी घुस गया है। साथ ही इन गावों जलीय जीवों का खतरा भी बढ़ गया है। ताजा मामला धौरहरा तहसील क्षेत्र के गांव कफारा का है। यहां के निवासी मस्तराम कश्यप के घर में सोमवार की रात मगरमच्छ का बच्चा घुस गया। कफारा गांव इन दिनों नदी के बड़े जल स्तर के कारण बाढ़ की मार झेल रहा है। इस गांव के आसपास घाघरा नदी का पानी भरा हुआ है। यही कारण है कि कई जलीय जीव गांव में देखे जाते हैं। सांप व बिच्छू सहित अब मगरमच्छ का बच्चा गांव में दिखा। जिससे लोग खासे भयभीत हैं। हालांकि मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। घटना के बाद जहां मस्तराम का परिवार भयभीत है, तो वहीं गांव के लोगों को भी रात में नींद नहीं आ रही है। आपको यह भी बता दें कि यह अभी शुरुआत भर है। धौरहरा सहित खीरी जिले की कई तहसील बारिश के मौसम में बाढ़ के पानी की मार खेलती हैं। ऐसे में बारिश के शुरूआती दिनों में ही ऐसे मामले प्रकाश में आने से वन विभाग के जिम्मेदारियां और बढ़ जाती हैं। मामले पर धौरहरा रेंजर ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची थी। टीम में मोहम्मद लतीफ, वनरक्षक रमाशंकर पांडे व आलोक मणि तिवारी शामिल थे। जिन्होंने मगरमच्छ के बच्चे को पकड़कर घाघरा नदी में छोड़ दिया है।