Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कपूर खानदान में आयेगी विदेशी बहू, रणबीर जल्द बनेंगे दूल्हा

Ranbir Kapoorमुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर जल्द ही दूल्हा बनने की तैयारी में हैं। जी हां, तमाम अफेयर्स के बाद अब रणबीर अच्छे बच्चे की तरह अरेंज़ मैरिज़ करने जा रहे हैं। लेकिन कपूर खानदान की बहू देसी नहीं विदेशी होंगी। जी हां, खबरों की मानें तो हाल ही में नीतू कपूर अपनी होने वाली बहू से मिलने लंदन गई थीं। हालांकि इस बारे में अभी किसी की भी तरफ कोई ऑफीशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

रणबीर कपूर के लिए सिंपल लड़की चाहती हैं नीतू कपूर

नीतू कपूर बेटे रणबीर के लिए बहुत सिंपल लड़की की तलाश में हैं, वो ज्यादा हाय- फाय लड़की नहीं चाहतीं। वो ऐसी लड़की चाहती हैं जो रणबीर का और पूरे परिवार का अच्छे से ध्यान रखे। खुशी की बात ये है कि नीतू को ऐसी लड़की मिल गई है। इसी सिलसिले में नीतू लंदन गई थीं। लंदन के एक बहुत बड़े खानदान की बेटी से रणबीर से शादी की बात चल रही है। अब देखना है बात कहां तक आगे जाती है और रणबीर कब अपनी शादी की ऑफीशियल अनाउंसमेंट करते हैं।

ये हैं वो पांच नाम जिनसे चला रणबीर का अफेयर

अगर रणबीर के अफेयर्स की बात करें तो उनके पांच ऐसे अफेयर्स हैं तो जग- जाहिर हैं।पहला अफेयर इमरान खान की पत्नी अवंतिका के साथ चला। अवंतिका रणबीर की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। अवंतिका के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर उनकी दूसरी गर्लफ्रेंड रहीं। दोनों ने सांवरिया फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, हालांकि सोनम के साथ ज्यादा दिन रणबीर का रिश्ता नहीं चला। सोनम के बाद रणबीर का नाम संजय कपूर की पहल पत्नी नंदिता मेहतानी के साथ भी जुड़ा।नंदिता, रणबीर की कजिन सिस्टर करिश्मा की सौतन हैं। नंदिता से रिश्ता खत्म होने के बाद रणबीर का नाम दीपिका पादुकोंण के साथ जुड़ा। दोनों के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं। दीपिका इस रिलेशनशिप को लेकर इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने रणबीर के नाम का टैटू तक बनवा लिया था। लेकिन रणबीर ने कैटरीना कैफ के लिए उन्हें छोड़ दिया। कैट के साथ रणबीर का रिश्ता सबसे लंबा चला, यहां तक की दोनों सालों लिव-इन में भी रहे। लग रहा था कि जल्द ही दोनों शादी भी कर लेंगे लेकिन अफसोस पिछले साल दोनों का ब्रेकअप हो गया।

रणबीर इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक में व्यस्थ हैं। जल्द ही वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना के साथ जग्गा जासूस में नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.