Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ओखी तूफान ने तमिलनाडु और केरल में मचाई तबाही, 600 मछुआरे अब तक लापता

पिछले पखवाड़े दक्षिण भारत में आए ओखी तूफान में लापता 600 से ज्यादा मछुआरों का अब तक कुछ पता नहीं चला है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि लापता मछुआरों में 433 तमिलनाडु और 186 केरल के हैं।
अधिकारी ने बताया कि हालांकि दोनों राज्यों ने लापता लोगों की अब तक अंतिम सूची नहीं सौंपी है। उन्होंने बताया कि तूफान में लापता मछुआरों के बारे में घर-घर जाकर तहकीकात की जा रही है। यह प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही लापता मछुआरों के बारे में सटीक जानकारी मिल पाएगी। 

अधिकारी ने बताया कि तटीय इलाकों में जब ओखी पहुंचा था, उससे पहले मछुआरे गहरे समुद्र में अपनी नौकाओं और छोटी नौकाओं में मछलियां पकड़ने निकले हुए थे। सबसे ज्यादा चिंता उन मछुआरों को लेकर है, जो छोटी नौकाओं में निकले थे।