Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

एटा में सरकारी महिला वकील के मुंह में असलहे की नाल डालकर मारी गोली

 

 

एटा। जनपद में मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोलरूम के पास बने आवास में रह रही आगरा की अविवाहित महिला सहायक अभियोजन अधिकारी (सरकारी वकील) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एसएसपी ने प्रारम्भिक जांच के बाद हत्या का कारण निजी मामला बताया है।

आगरा की रहने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव (37) बीते एक वर्ष सेजनपद में तैनात थी। एसएसपी स्वप्निल ममगाईं ने बताया है कि करीब 10 बजे नूतन की गोली मारकर हत्या की गयी है। पुलिस ने मौके से 32 बोर के पांच खाली खोके बरामद किये हैं। साथ ही घटनास्थल पर कुछ अन्य साक्ष्य भी मिले हैं।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में हत्या का कारण मृतका का निजी मामला तथा हत्यारा कोई नजदीकी जान-पहचानवाला प्रतीत हो रहा है। घटना की जानकारी मृतका के परिवार को दे दी गई है।