Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस मॉडल ने “टीवी स्टार पार्थ समथान” पर सेक्‍शुअल हैरासमेंट का लगाया आरोप

parth (1)शिल्पा शिंदे के अपने प्रोड्यूसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने के बाद अब एक और टीवी एक्टर के खिलाफ सेक्‍शुअल हैरासमेंट का केस दर्ज हुआ है। टीवी शो ‘कैसी ये यारियां’ से फेमस हुए एक्‍टर पार्थ समथान पर एक मॉडल ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में 20 साल की मॉडल सुष्मिता चक्रवर्ती ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करवाई। पार्थ दो दिन पहले ही मुंबई लौटे हैं। पुलिस ने अभी तक पार्थ को गिरफ्तार नहीं किया है लेकिन पूछताछ शुरू कर दी है। ये पहला मौका नहीं है जब पार्थ इस तरह की कॉन्ट्रोसर्वी में फंसे हों। 
 

इससे पहले प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उन पर हैरासमेंट का केस दर्ज करवाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास और पार्थ रिलेशनशिप में थे। विकास ने खुद ये बात कबूली थी कि वो और पार्थ होमोसेक्‍शुअल रिलेशन में रह रहे थे। यह बात साल 2013 की है। पार्थ टीवी शो ‘कैसी ये यारियां’ में मानिक मल्होत्रा का किरदार निभाते थे।
 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.