Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इस कंपनी में काम करने वालों को मिलता है पर्सनल प्लेन

आपने कई बार देखा होगा कि अक्सर लोग परेशान रहते हैं कि उन्हें कंपनी के काम से खुद के साधन से बाहर जाना पड़ता है। इस वजह से कई बार ऑफिस में अनबन भी हो जाती है। ऐसे में अगर कंपनी आपको बाहर जाने के लिए खुद का प्लेन दे दे तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या ऐसा संभव है तो हां बिल्कुल। एक ऐसी कंपनी सामने आई जिसमें ऑफिस इम्पलॉय को प्लेन से आने जाने की सुविधा दी गई है।

ह्यूस्टन स्थित लॉ फर्म पैटरसन और शेरिडन ने सैन फ्रांसिस्को में कंपनी ने वकीलों को बाहर आने जाने के लिए प्लेन की सुविधा शुरु की है। ग्राहकों से मिलने के लिए अपने वकीलों को भेजने के लिए ये प्लेन सेवाएं चालू की हैं। जिसके लिए कंपनी ने 3 मिलियन डॉलर खर्च करके निजी प्लेन खरीदा है।