Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इरोम शर्मिला को चुनाव के लिए 50 हजार रूपये देंगे: केजरीवाल

irom-sharmila_58a930506412eनई दिल्ली। मणिपुर की समाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला निर्वाचन कार्य में शालिम होना चाहती हैं। मगर उन्हें अपने प्रचार प्रसार के लिए फंड की कमी आ रही है। हालांकि वे साइकिल पर ही प्रचार कर रही हैं। तो दूसरी ओर अपना नामांकन भरने के लिए भी वे साइकिल पर ही पहुंची। मगर अब उन्हें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का समर्थन मिला है।

उन्होंने इरोम शर्मिला की सहायता हेतु आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इरोम शर्मिला को फंड देने की बात कही है। उन्होंने अपील की है कि वे उन्हें चंदा देंगे। केजरीवाल ने उन्हें 50 हजार रूपए की सहायता करने की घोषणा की।

गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल इरोम शर्मिला से दिल्ली में मिले थे। इरोम शर्मिला लंबे समय से मणिपुर में अनशन कर रही थीं उन्होंने राजनीति में उतरने का मन भी बनाया था। मगर उन्हें कई तरह की मुश्किलें आ रही थीं। केजरीवाल की मदद की अपील के बाद अब संभावना जताई गई है कि इरोम शर्मिला को चुनाव में कुछ आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.