Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इटावा : शादी की चल रही थी रस्म, घर में लगी आग, 7 महिलाएं झुलसी

इटावा। जनपद में थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के शांति कॉलोनी में शनिवार को घर में खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस रिसाव होने पर आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात महिलाएं झुलस गईं। आग को बुझाने के बाद सभी झुलसी महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें चार महिलाओं को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया है, बाकी तीन महिलाओं का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे में पीड़ित श्यामू शर्मा ने बताया कि आज उनके बेटे की बारात जानी है, जिसको लेकर घर मे तैयारियां चल रही थी। महिलाएं घर में इकट्ठा होकर पकवान बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में रिसाव होने के कारण सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घर में लगी आग पर काबू पाया है। हादसे में घर मे मौजूद सात महिलाएं झुलस गई। इनमें चार की हालत नाजुक है, जिन्हें जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया है बाकी तीनों का इलाज चल रहा है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रशांत कुमार ने बताया कि गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लगने से यह हादसा हुआ है। सात महिलाएं झुलसी हैं, जिनमें चार की हालत बेहद नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.