Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमरनाथ यात्रा के लिए एक और जत्था रवाना, अब तक 1.73 लाख भक्तों ने किए दर्शन

अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है और पिछले 13 दिनों में डेढ़ लाख से भी ज्यादा भक्त भोलेनाथ के दर्शन कर चुके हैं। रविवार को एक और जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो चुका है। एक अधिकारी के मुताबिक इस साल 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी और अब तक 1,73,978 यात्री शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस के मुताबिक 7,993 यात्रियों का एक जत्था रविवार को अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना हो चुका है। इस जत्थे के 2,723 बालटाल बेसकैंप की तरफ जा रहे हैं जबकि 5,270 भक्त पहलगाम बेसकैंप की तरफ जा रहे हैं।