Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिया बड़ा बयान, कहा-विश्व के लिए चुनौती बना सीमा पार आतंकवाद

नईदिल्ली। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सोमवार को इंडो यूएस फोरम के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। जिसमें उन्होंने विभिन्न मसलों पर चर्चा की। उन्होंने चीन भारत विवाद और वैश्विक आतंकवाद को लेकर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि भारत में बढ़ने वाला सीमा पार आतंकवाद वैश्विक चुनौती है। हालांकि भारत और अमेरिका के बीच आतंकवाद का सामना करने के लिए आपसी सहयोग बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर अंतरराष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था को कायम कर रहे हैं। दोनों देश आतंकवाद के शिकार हैं। ऐसे में दोनों मिलकर इसका सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारत की पाकिस्तान को लेकर पहले पड़ोसी की नीति रही है और यह काफी कारगर है।

चीन को लेकर उनका कहना था कि चीन की वन बेल्ट वन रोड़ परियोजना को लागू करने के दौरान संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता को देखना होगा। योजना क्रियान्वयन में इन बातों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशांत क्षेत्र के हालात विश्व की एक चुनौती है। अप्रत्यक्षतौर पर उन्होंने कहा कि यदि दक्षिण चीन सागर में चीन अपनी सैन्य शक्ति बढ़ा रहा है तो फिर यह गंभीर बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.