Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी अभी : यमन में सऊदी गठबंधन सेना का हमला, छह लोगों की मौत

दुबई। सऊदी अरब के नेतृत्व में गठबंधन सेना की ओर से यमन के दो बाजारों में किए गए हमले में कम से कम छह लोग मारे गए तथा बीस से अधिक लोग घायल हुए हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गठबंधन सेना ने कल नेहम जिले के एक लोकप्रिय खलाकाह बाजार पर हमला किया जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए हैं तथा कई अन्य घायल हो गए। इस हमले में कई दुकानें तथा तीन कारें जल गई है।

उन्होंने कहा कि घायलों की संख्या 20 से अधिक है। उन्होंने कहा कि जाबिद दिले के होदेईदाह शहर को भी शनिवार दोपहर बाद निशाना बनाया गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 15 अन्य घायल हो गए।

इस हमले में भी कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों के अनुसार यमन में 2015 से जारी संघर्ष में दस हजार से अधिक लोग मारे गए हैं जिसमें ज्यादातर नागरिक हैं। इसके अलावा तीस लाख लोगों विस्थापित हुए हैं।