Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अभी-अभी: बीजेपी सांसद पूनम महाजन ने की सुपर स्टार रजीकांत से मुलाकात

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा की अध्यक्ष और सांसद पूनम महाजन ने चेन्नई में दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत से भेंट की। दोनों नेताओं के बीच हुई भेंट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा तमिलनाडु में पैर पसारने के प्रयास में है। मगर भाजपा के करीबी सूत्रों ने कहा कि इस भेंट के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।

इसी बीच जानकारी सामने आई है कि चेन्नई में भाजपा की रैली का आयोजन किया जा रहा है। नशाबंदी पर आधारित रैली में स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की बात भी कही जा रही है। इस रैली को मार्च टू द फोर्ट कहा गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपर स्टार राजनीकांत से भेंट की थी।

दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाऐं दी गईं। इतना ही नहीं सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने सर्वोच्च नेता जे. जयललिता के निधन के बाद बिखराव की बात कही थी। मिली जानकारी के अनुसार अन्नाद्रमुक एक चुनावी मोड़ में नज़र आ रही है। दूसरी ओर भाजपा राजनीतिक कार्यक्रम तलाशने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.