Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अब EPF खाते को ‘आधार’ से करें online लिंक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सदस्यों के लिए आधार नंबर को ऑनलाइन लिंक करने की नई सुविधा की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत ईपीएफओ सदस्य अपने यूएएन से 12 संख्या वाले आधार नंबर को ऑनलाइन लिंक करा सकेंगे।
ईपीएफओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि दीपावली की पूर्व संध्या पर ईपीएफओ को अपने सम्मानित सदस्यों के लिए नई सुविधा की शुरुआत करते हुए काफी खुशी हो रही है। 

यूएनएन धारक सदस्य अपने आधार नंबर को संबंधित यूएएन से ऑनलाइन लिंक करा सकेंगे। इससे  सदस्य ईपीएफओ की सुविधाओं को बेहतर और तेजी से हासिल कर सकेंगे। यह सुविधा संगठन की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर उपलब्ध है। 

इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन सेवाएं सेक्शन में ई-केवाईसी पर जाकर लिंक यूएएन आधार पर क्लिक करना होगा। इसके लिए अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। 

ओटीपी के बाद आधार नंबर फीड करने का विकल्प होगा। आधार को लिंक करने के लिए दुबारा ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद यूएएन आधार से लिंक हो जाएगा।