Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अपनी रोज की डायट में शामिल करें रोस्टिड बादाम, होंगे कई फायदे….

रोज़ सुबह जब आपकी मॉम आपको भिगोये हुए बादाम खाने के लिए देती है, तो उसमे कई लोग नखरे करते है, क्योंकी रोज -रोज बादाम अच्छे नहीं लगते है। लेकिन आपको पता है की सेहत के लिए बादाम कितने लाभदायक है और ये तो सर्दियों का मौसम है, ऐसे में तो आपकी डाइट भी अच्छी होनी चाहिए। तो रोज आप रोस्टिड बादाम का सेवन करे। 

• बादाम शरीर में पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करते है। इसमें मौजूद मिनरल्स शरीर के न्यूट्रीशन को बढ़ाने में मदद करते है।

• रोस्टिड बादाम खाने से ऑक्सीजन को शरीर तक पहुंचाने वाला एंजाइम स्वस्थ रहता है। रोजाना खाली पेट रोस्टिड बादाम का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

• एंटीऑक्सीाडेंट के गुणों से भरपूर बादाम का सेवन पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इससे मौजूद इंजाइम पाचन को मजबूत बनाते है।

• इसमें मौजूद एंटीन्यूट्रीशन शरीर को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखते है। इसे डाइट में शामिल करने से आप कई बड़ी-बड़ी बीमारियों से सुरक्षित रह सकते है।

• शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेकस को बचा कर आपको दिल की बीमारियों से भी दूर रखता है।