Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गुटखा खाने का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

 

 

कौशाम्बी। गुटखा खाने से मना करने पर युवक ने सोमवार देर रात अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह मां की हत्या का चश्मीद गवाह बने बेटे की बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

कोखारज थाना के परसरा गांव में मनोज तिवारी की शादी करीब 11 साल पहले हुई थी। परिवार में पत्नी संगीता (36 वर्ष) एक चार साल का बेटा अंश तिवारी और एक साल का प्रियंजल है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर रात वह भोजन करने के बाद जब सोने के लिए कमरे में पहुंचा तो गुटखा खा लिया।

इसका विरोध करने पर मनोज ने पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी पर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। इसी बीच पुलिस भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस पूछताछ पर बेटे अंश ने बताया कि पापा, चाचा और ताऊ ने मिलकर मां को बेरहमी से पीटा, जिससे उनकी मौत हो गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने अशोक कुमार ने बताया मायके पक्ष की तहरीर पर ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।