Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

घर में सुख शन्ति के लिए करें इन 6 वास्तु टिप्स का इस्तेमाल…

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति रहे और इसके लिए वो ना जाने क्या-क्या जतन करते रहते है।

लेकिन क्या आप जानते है कि घर की सुख-शांति में वास्तु का कितना महत्वपूर्ण स्थान है, अगर आपके घर में वास्तु के हिसाब से चीज़े नहीं है तो आप कुछ भी करले वो शांति और सुकून आपको मिल ही नही पायेगा।

ऐसे में हम आपको वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है, जिनको अपनाकर आप आसानी से अपने घर में सुख-शांति कायम कर सकते है। वास्तु के अनुसार घर में सुख-शांति के लिए ये छोटे-छोटे उपाय करना जरुरी है

वास्तु टिप्स

1 – घर का मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में कभी नहीं होना चाहिए। अगर आप ऐसे घर में रहते है जिसका मुख्य द्वार दक्षिण दिशा में है तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए, जैसे मुख्य दरवाजे के पास एक आईना लगा दे जिससे नकारत्मक उर्जा बाहर से ही लौट जाएगी।

2 – घर के प्रवेश द्वार पर स्वस्तिक या ॐ चिन्ह जरुर लगाये इससे घर में अशांति प्रवेश नहीं कर पाती है।

3 – घर के उत्तर-पूर्व दिशा में जल से भरा हुआ कलश रखने से सुख शांति बनी रहती है।

4 – जहाँ आपका ड्राइंग रूम है वहां पर गुलदस्ता जरुर लगाये, इससे घर में लड़ाई झगडे नहीं होते है और यह मन को भी प्रसन्न रखता है।

5 – रसोई घर में कभी भी अलमारी या मंदिर नहीं रखना चाहिए।

6 – जहाँ आपका बेडरूम है वहां पर कोई भी ऐसी चीज़ या तस्वीर नही लगाये जो भगवान की हो, या धार्मिक हो।