Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

‘सारे मोदी चोर’ बोलकर फंसे राहुल गांधी, मानहानि का केस करेंगे बिहार के उपमुख्यमंत्री

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राहुल गांधी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने सारे चोरों के पीछे मोदी उपनाम होने की बात कही थी। उन्होंने कहा ‘मैं पटना हाई कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करुंगा।’ उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि क्या मोदी उपनाम होना जुर्म है?

सुशील मोदी ने कहा की उन्होंने करोड़ों लोगों को ‘चोर’ कहा है और उनकी भावनाओं को आहत किया है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में चुनावी रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने सवाल किया कि आखिरकार सभी ‘चोरों’ के नाम में ‘मोदी’ कैसे हो सकता है। उन्होंने भगोड़े व्यवसायी नीरव मोदी और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी का हवाला भी दिया था। राहुल गांधी के इस बयान से नाराज होकर मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री ने उनपर तीखा पलटवार किया।