Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

21 पहर के लिए तपस्या और मौन धारण करने जा रहीं साध्वी प्रज्ञा, जानिए इसकी वजह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की नेता और भोपाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ऐलान किया है कि वह 21 पहर के लिए मन धारण करेंगी। उनके इस फैसले के पीछे का कारण कुछ दिनों पहले उनके द्वारा दिया गया एक बयान है।

दरअसल, साध्वी ने नाथू राम गोडसे को लेकर दिए गए अपने बयान का पछतावा करने के लिए अब मौन धारण करने की घोषणा की है। अब अब तपस्या करने जा रही हैं।

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब चिंतन और मनन का समय है। उन्होंने लिखा है कि अगर मेरे किसी बयान से किसी को भी देशभक्त को ठेस पहुंचती है तो वह क्षमा प्रार्थी है।

उन्होंने  इसी बयान के जरिए कहा है कि वह 21 पहर तक यानी लगभग ढ़ाई दिनों तक मौन धारण करने के साथ ही तपस्या करने जा रही हैं और इसके जरिए वह अपने उस विवादित बयान का पश्चाताप करेंगी।

बताते चलें कि एग्जिट पोल के अभी तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उनमें भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर जीतती हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनके सामने कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह को हार का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं मतदान से पहले चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कई ऐसे विवादित बयान दिए हैं, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सामने मुश्किलें खड़ी की हैं। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बनाते वाला बयान भी शामिल है।