Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मोदी को सत्ता के शिखर पर पहुंचाने वाले PK बने नितीश के तारणहार, पार्टी में मिला शीर्ष स्थान!

पटनाः लोकसभा चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियां अपने आपको मजबूत करने में लग गयी हैं। इसी को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने एक बड़ा फैसला लिया है। देश के प्रमुख सियासी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) को पार्टी का उपाध्यक्ष बना दिया है। पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने इस बात का खुलासा किया।
हलांकि इस बात को बंद शब्दों में नितीश कुमार ने पहले ही कह दिया था कि प्रशांत किशोर ही जेडियू के भविष्य है। बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रशांत किशोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रणनीतिक सलाहकार थे। वहीं साल 2015 में में बिहार विधानसभा के समय उन्होंने जदयू के लिए भी काम किया था।
बता दें, प्रशांत किशोर यूनाइटेड नेशन्स में हेल्थ वर्कर रहे हैं, लेकिन 2011 में वे भारत लौटे और राजनीतिक पार्टियों के इलेक्शन कैंपेन और स्ट्रैटजी बनाने का काम करने लगे। बताया जाता है कि वे बिहार बॉर्डर से सटे यूपी के बलिया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने भाजपा और नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर गुजरात में कैंपेन शुरू किया।
2012 में उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कैंपेन की कमान अपने हाथों में ली। प्रशांत किशोर इंडिया पॉलिटिकल एक्शन कमेटी के संस्थापक हैं। 2017 में उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिये काम कर चुके हैं।