Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Video:ये हैं मुर्गे वाला थाना…

बस्ती|
उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती में मौजूद है एक ऐसा थाना जिसे मुर्गों वाला थाना कहा जाता है.आप सोच रहे हैं भला ऐसा क्यों…? ऐसा इसलिए कि इस थाणे में पुलिसकर्मियों से ज्यादा मुर्गे हैं और इन मुर्गों को पुलिस दाना और चारा देती है.
सैंकड़ों की संख्या में मौजूद इन मुर्गों को न तो कोई पकड़ता है और न ही कोई मारता है बल्कि इनकी सुरक्षा, रहने , खाने-पीने का इंतजाम भी थाने की पुलिस ही करती है| पूरे थाने परिसर में मुर्गे पुलिस की सुरक्षा में घूमते रहते हैं,कोई भी आने जाने वाला इतनी बड़ी संख्या में मुर्गों को देख कर एक बार जरूर रूकता है, और जानने की कोशिश करता है की इतनी बड़ी संख्या में आखिर थाने में मुर्गे कहां से आए ?
आपको बता दें थाने में एक सैकड़ों साल पुरानी मज़ार है जिस पर लोग जिन्दा मुर्गा चढ़ाते हैं,लोगों अपनी किसी भी  मन्नत के पूरी होने पर ठाणे में मौजूद मज़ार पर मुर्गे चढाते हैं| मजार पर चढ़ाये गए इन मुर्गों को कोई हाथ तक नहीं लगता है|

वीडियो: