Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

छत से गिरकर बुजुर्ग महिला की हुई मौत

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।

  • थाना ईसानगर क्षेत्र में बीती रात हुई बरसात जहां किसानों के लिए खुशियां लेकर आई वहीं अचानक हुई बरसात छत पर सो रही एक बुजुर्ग महिला के लिए काल बन गई।
  • बरसात के चलते महिला छत से जीने की जगह दूसरी तरफ उतरने चली गई। जिससे छत से लगभग 15 फुट नीचे गिर गई और गम्भभी रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
  • जानकारी केे अनुसार ग्राम पंचायत अदलिसपुर निवासी सुर्जलाल यादव की 65 वर्षीय पत्नी गुट्टा देवी बीती रात गर्मी ज्यादा होने के चलते अपने परिवार के साथ छत पर सो रही थी।
  • इसी दौरान रात लगभग 10 बजे अचानक बारिस शुरू हो गई। जिसको देखकर आनन फानन में सभी लोग छत से नीचे उतरने लगे। जिसमें गुट्टा देवी जीने की तरफ न जाकर मकान के पश्चिम में उतरने की लिए चली गई और छत से लगभग 15 फिट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
  • जिनको परिवार में मौजूद लोगों अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल ले जा रहे थे कि थोड़ी ही दूरी चलने के बाद उनकी मौत हो गई।