Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

इटली में रोमांस कर रहे प्रियंका और निक,वायरल हुआ VIDEO

एंटरटेनमेंट|

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  जब से शादी के बंधन में बंधे हैं, दोनों का रोमांटिक अंदाज अकसर सुर्खियां बटोरता रहता है. प्रियंका चोपड़ा  और निक जोनस की रोमांटिक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. हाल ही में इस मोस्ट पॉपुलर कपल का नया वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकी सिंगर पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है और इसे वीडियो को खूब देखा जा रहा है.

 

 

View this post on Instagram

 

?? + ❤️

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस वीडियो में बहुत ही रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और ये वीडियो इटली का है. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस  का एक और वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें दोनों कुकिंग करते नजर आ रहे थे. वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया. वीडियो के अलावा दोनों ने खूब सारी फोटो भी क्लिक की.