Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

जानिए बॉलीवुड स्टार्स के घरों की कीमत, हर कोई देता है एक दूसरे को मात…पढ़े पूरी खबर…

बॉलीवुड स्टार्स के पास मुंबई समेत दुनिया के कई अलग-अलग जगहों पर बंगले हैं। लगभग हर स्टार मुंबई में अपने सपनों के घर में रहता है और वहीं इनके बंगले या फ्लैट की कीमत करोड़ो होती है।

वैसे भी बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है। हाल ही में दीपवीर 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधे हैं। वहीं अब ईशा अंबानी-आनंद पीरामल, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और कपिल शर्मा भी जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इन कपल्स ने शादी के बाद एक साथ रहने के लिए महंगा घर खरीदे हैं। आज हम आपको बताएंगे कि किस स्टार के पास कितना महंगा बंगला है। 

शाहरुख खान-गौरी खान 

बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर में शुमार किंग खान का बंगला ‘मन्नत’ मुंबई के सबसे महंगे और खूबसूरत घर में से एक है। शाहरुख के बंगले की कीमत 200 करोड़ बताई जा रही है। 

सैफ अली खान-करीना कपूर खान 

पटौदी खानदान के नवाब सैफ पटौदी पैलेस की कीमत को अंबानी भी नहीं छू पाए।  इस पटौदी पैलेस की कीमत 750 करोड़ रुपए है। 

ईशा अंबानी-आनंद पीरामल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चैयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से शादी करेंगी। ईशा और आनंद मुंबई में अपने सपनों का महल बनवा रहे हैं, जिसकी कीमत 452 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक घर में डायमंड रूम भी होगा। 

अमिताभ बच्चन-जया बच्चन 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ के बंगले का नाम ‘जलसा’ है। इस बंगले में अमिताभ बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या और पोती आराध्या और पत्नी जया के साथ रहते हैं। इस बंगले की कीमत 160 करोड़ बताई जा रही है।