Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुंबई में बड़ा हादसा: CST के पास गिरा फुट ओवरब्रिज 5 मरे, 36 से अधिक घायल

मुंबई |
आज शाम मुंबई CST स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ | प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के CST स्टेशन पर एक फुट ओवर ब्रिज(FOB) गिरने के कारण 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस घटना में 36से अधिक लोग घायल हुए हैंऔर दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मलबे में अब भी 10 से अधिक लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है।

पीक आवर होने से थी काफी भीड़

  • बताया जा रहा है कि हादसा गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे हुआ। जिस वक्त यह घटना हुई पीक आवर होने के कारण पुल के नीचे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ब्रिज के मलबे में कई लोग दब गए और यहां मौजूद कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। दूसरी ओर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, रेलवे और मुंबई पुलिस की टीमों ने तत्काल घायलों को सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल और गोकुलदास तेजपाल अस्पताल में पहुंचाया।

हादसे की होगी जांच,मृतकों के परिवार को 5 लाख की राहत

  • हादसे पर दुख जताते हुए महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘मुंबई में टाइम्स ऑफ इंडिया बिल्डिंग के पास हुए फुटओवर ब्रिज हादसे की खबर सुनकर कष्ट हुआ। अभी बीएमसी कमिश्नर और मुंबई पुलिसके अधिकारियों से बात की है और उन्हें निर्देश दिए हैं कि वे रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें और तेजी के साथ राहत और बचाव कार्य करें।’
  • साथ ही सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिवार को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हज़ार रुपये देने की बात भी कही.


 

  • घटना की जानकारी पर पीएम ने दुःख जताया और  हर संभव मदद की बात कही.
  • गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दुर्घटना में मृतकों के प्रति दुःख व्यक्त किया साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की.
                                                                           शिव सेना सांसद-अरविन्द सावंत
  • घायलों से मिलने शिव सेना सांसद अरविन्द सावंत घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे.

पहले भी हुआ हादसा

  • आपको बता दें. इससे पहले 29 सितंबर 2017 में मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन (अभी प्रभादेवी स्टेशन) पर भी फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ हुई थी. इसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि 50 लोग जख्मी हुए थे. हादसे के बाद कई जगहों पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए थे. साथ ही लोगों के आने जाने के लिए सात महीने के रिकॉर्ड टाइम में नया पुल बनाया गया था.