Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या, खेत से मिला शव

देव श्रीवास्तव
लखीमपुर-खीरी।
  • हैदराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गयी। शनिवार की सुबह शव मिलने के बाद से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
  • जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के ग्राम सरकारगढ़ निवासी शराफत अली की पुत्री साबिया 19 का चाकुओं से गुदा हुआ शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में शनिवार की सुबह मिला।
  • सूचना पर क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। मृतका के पिता शराफत अली ने बताया कि तीन बजे रात्रि में साबिया शहरी खा कर सोई थी।
  • सुबह वह गायब मिली उसके बाद तलाश करने पर सुबह खून से सना उसका शव खेत से मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। मृतका के पिता ने तहरीर के अनुसार उसके लड़के शब्बन के सगे साले राजू पुत्र लड्डन निवासी बहारगंज कोतवाली गोला उसकी पुत्री से बात करता था।
  • जिसको बात करने के लिये मना किया गया था। इसी रंजिश में शब्बन ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने राजू व कुछ अन्य लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ सतेन्द्र कुमार सिंह  ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र की जाएगी। पुलिस आरोपी की तलाश में ताबिश दे रही है। साथ ही मामले से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मौके का मुआयना सीओ मोहम्मदी विजय आनंद ने भी किया