Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

Facebook मेसेंजर यूजर्स के लिए आयी अच्छी खबर

नई दिल्ली : ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पे-पाल ने अमेरकी फेसबुक यूजर्स को फेसबुक मेसेंजर के जरिए पैसे भेजने की सुविधा देना शुरू कर दिया है। इसके लिए यूजर्स को पे-पाल अकाउंट को फेसबुक मेसेंजर से अटैच करना होगा। 

– इस सर्विस के साथ लोगों को एक ही ऐप से पेमेंट करने की भी सुविधा मिल सकेगी। सिर्फ मेसेंजर के जरिए ही मेसेज, वीडियो कॉल और अब पेमेंट भी कर सकेंगे। इसमें कैब राइड, शॉपिंग और मूवी टिकट्स जैसी चीजों के लिए पेमेंट किया जा सकेगा। बता दें कि इसके लिए पे-पाल ने पिछले साल फेसबुक मेसेंजर के साथ करारा किया था। फिलहाल इसका फायदा 25,00,000 से ज्यादा अमेरिकी फेसबुक यूजर्स उठा सकेंगे।

– इसके लिए फेसबुक मेसेंजर ऐप में पेमेंट बटन ऐड किया गया है। इसके जरिए एक या कई यूजर्स को एक साथ भी पैसे भेजे जा सकते हैं।