Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

आखिर ऐसा क्या कर दिया दिलेर मेहंदी ने, जो सुनाई गई 2 साल कि सजा

मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को शुक्रवार को मानव तस्‍करी मामले में लगे आरोप की सुनवाई करते हुए पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है।

गौरतलब है कि 2003 में पॉप सिंगर दलेर मेहंदी पर कुछ लोगों को गैर कानूनी तरीके से मानव तस्‍करी के माध्‍यम से अमेरिका ले जाने का आरोप लगा था।

लेकिन चूंकि सजा 3 साल से कम हुई है इसलिए मेहंदी को दोषी करार पाए जाने और 2 साल की सजा होने के बाद भी जमानत मिल गई है।

daler mehndi sentenced for 2 years know what is the case

जानें, मेंहदी के खिलाफ क्या है पूरा मामला

19 सितंबर, 2003 को दलेर मेंहदी के खिलाफ कबूतरबाजी यानी मानव तस्करी के आरोप में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि दलेर मेंहदी अपने भाई शमशेर सिंह के साथ मिलकर अवैध इमिग्रेशन ग्रुप चलाते थे। इसके जरिए वह 1998 और 1999 में दो दौरों के दौरान वह 10 लोगों को अमेरिका ले गए थे और उन्हें छोड़कर लौट आए।

दलेर और शमशेर लोगों को अपना क्रू मेंबर बताकर विदेश ले जाते थे। दर्ज केस के मुताबिक दलेर मेंहदी तीन लड़कियों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को छोड़ आए थे।इसके बाद वह अक्टूबर 1999 में एक और ट्रिप पर गए और न्यू जर्सी में तीन लड़कों को छोड़ आए।



कबूतरबाजी के ऐसे ही एक मामले के शिकार हुए बख्शीश सिंह ने पटियाला में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके बाद करीब 35 लोग सामने आए थे, जिन्होंने दलेर और शमशेर पर फ्रॉड करने का आरोप लगाया।

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि दोनों भाइयों ने उनसे अमेरिका भेजने के लिए पैसे लिए थे। लेकिन, ऐसा नहीं कर सके। पटियाला पुलिस ने इसके बाद दलेर मेंहदी के नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित दफ्तर पर छापेमारी की थी, जिसमें कुछ लोगों से पैसे वसूली के दस्तावेज मिले थे।

2003 का मामला, 2018 में दोषी करार

कानून के अनुसार अगर किसी व्‍यक्ति को 3 साल से कम सजा मिलती है तो उसे उसी दिन जमानत मिल सकती है। गौरतलब है कि 19 सितंबर 2003 को मानव तस्‍करी मामले में केस दर्ज कराया गया था और इस पूरे मामलें की सुनवाई करते हुए पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा का ऐलान किया है।

पटियाला कोर्ट ने मानव तस्‍करी मामलें में दलेर मेहंदी को दोषी करार दे दिया है लेकिन चूंकि उनको 3 साल से कम सजा हुई है इसलिए जमानत के बाद वह ऊपरी अदालत में इस मामले को ले जा सकते है।

क्‍या आरोप लगे थे? 

दलेर मेहंदी पर संगीत की आड़ में मानव तस्‍करी करने का आरोप लगाया गया था। उन पर आरोप था कि वह 10 लोगों को मानव तस्‍करी के माध्‍यम से गैर कानूनी तरीके से अमेरिका ले गए थे। इस मामले में 19 अक्‍टूबर को दलेर मेहंदी पर केस दर्ज कराया गया था। इस केस मामलें में दलेर मेहंदी समेत 4 लोगों पर केस चल रहा था, जिसमें से 2 लोगों की केस चलने के दौरान मौत हो गई थी। इसमे से एक आरोपी को कोर्ट ने दोष मुक्‍त करार दिया है। इस तरह से दलेर मेहंदी कबूतरबाजी, मानव तस्‍करी करने के आरोप में दोषी करार दिए गए है।

दलेर मेहंदी पर इस पूरे मामलें में बख्‍शीश सिंह ने सबसे पहले केस दर्ज कराया था। उन्‍होंने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि इन्‍होंने मुझे बाहर भेजने लिए पैसे लिए थे लेकिन ना तो बाहर भेजा और ना ही पैसे वापस दिए जिसके बाद उन्‍होंने इस पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।