Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पाकिस्तान की 90 दुल्हनों के वीजा को चीन ने कहा ‘ना’, जानिए क्या है वजह

पेइचिंग। चीन वैसे तो अपने दोस्त पाकिस्तान के साथ हर मोड़ पर खड़ा रहता है लेकिन इन दोनों देशों के बीच इन दिनों तल्खी देखी जा रही है। दरअसल चीन की ओर से पाकिस्तान की 90 दुल्हनों के वीजा पर रोक लगाने की खबर इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं। पाकिस्तान में चीन के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन लिजियान झाओ को बीते मंगलवार को वीजा आवेदन के 140 मामले मिले थे। जिनमे  से 90 मामले ऐसे थे, जिसमें चीनी नागरिक पाकिस्तानी दुल्हनों के लिए वीजा आवेदन चाहते थे।

हालांकि चीन ने उस पर रोक लगा दी है। जिसके पीछे एक बड़ा कारण यह है कि इन पाकिस्तानी लड़कियों से फर्जी विवाह करके उनकी चीन में तस्करी का आरोप है। जिसके चलते पाक में स्थिति चीनी दूतावास ने उन 90 पाकिस्तानी दुल्हनों के वीजा पर  रोक लगा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झाओ के हवाले से कहा गया है कि वीजा के 50 आवेदन ही मंजूर किए गए हैं। जबकि शेष अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया है।

उन्होंने बताया है कि दूतावास को 2018 में ऐसे 142 आवेदन मिले थे। पाकिस्तान सरकार ने भी हाल में ही संघीय जांच एजेंसी को आदेश दिया है कि वह शादी का झांसा देकर पाकिस्तान की लड़कियों की तस्करी चीन में करना चाहते हैं। जिसके पीछे एक शातिर गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शादी करवाने वाले अवैध केंद्र ईसाई समुदाय की गरीब लड़कियों को पाकिस्तान में कार्यरत वहां यात्रा पर जाने वाले चीन के पुरुषों से विवाह के जरिए लालच देते हैं। जिसमें उन्हें ढ़ेर सारे पैसे और विलासिता पूर्ण जिंदगी के ख्वाब दिखाए जाते हैं। इसी मकसद के जरिए उन लड़कियों का देह व्यापार कर दिया जाता है।