Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव : अंतिम चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस नेता ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

भोपाल। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के अंतर्गत बीते रविवार को देशभर की 57 लोकसभा सीटों पर जमकर मतदान किया गया। जिसके साथ ही मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब 23 मई को चुनावी नतीजों की घोषणा की जाएगी।

वहीं अंतिम चरण के मतदान के दौरान कई हिस्सों से ईवीएम खराबी और हिंसा की छोटी मोटी खबरें सामने आईं। हालांकि इस दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।

दरअसल, यहां पर मतदान खत्म होने से कुछ देर पहले कांग्रेस पार्टी क एक नेता ने भाजपा के 60 साल के एक कार्यकर्ता की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी इंदौर पुलिस की ओर से दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुचिवर्धन मिश्रा की ओर से बताया गया है कि कांग्रेस नेता अरुण शर्मा पर आरोप है कि उसने पालिया गांव में नेमीचंद तंवर क उसके घर के बाहर देशी कट्टे से नजदीक से गोली मार दी। यह घटना सातवें चरण के मतदान वाले दिन की है।

इस दौरान शर्मा के दो बेटे भी उसके साथ थे। जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ता तंवर को अस्पतला ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

मिश्रा ने बताया है कि हत्याकांड की जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं इसी बीच भाजपा की ओर से पार्टी के प्रदेश अक्ष्यक्ष राकेश सिंह के हवाल से कहा गया है कि तंवर भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता था, जिसे राजनीतिक रंजिश के तहत मारा गया है।

सिंह ने दावा किया है कि मामले का मुख्य आरोपी कांग्रेस नेता अरुण शर्मा राज्यके स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट का करीबी है।