Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बीजेपी ने दो शपथ ली है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मेड इन इण्डिया के बहाने भाजपा ने स्वदेशी आंदोलन को फांसी लगा दी है। विदेशी सामानों का आयात बढ़ रहा है। चीन और विदेश से सामान मंगाने के लाइसेंस बंट रहे हैं। बिचैलियों ने व्यवस्था पर कब्जा कर लिया हैं। विकास पिंजरे में कैद हो गया है। किसान, नौजवान सहित समाज का हर वर्ग हताश, कुंठित और परेशान है। वह अब लोकसभा चुनावों का इंतजार कर रहा है। समाजवादी साथियों को प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए अब आगे आना होगा।

अखिलेश ने कहा कि वर्तमान में जो सरकार चल रही है उसने दो तरह की शपथ ले रखी है एक संविधान की और दूसरी आरएसएस की। लेकिन संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। वर्तमान में सत्ता में ऐसे लोग काबिज हैं जो सत्ता का दुरूपयोग अपने निजी स्वार्थों के लिए कर रहे हैं। जनता को धोखा दिया जा रहा हैं। भाजपा समाज में नफरत और दूरी पैदा कर रही है। भाजपा सिद्धांतहीन पार्टी है।

पूरे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का विजन और विकास का लक्ष्य है। समाज में तेजी से बदलाव हुआ है। जीवन आसान तो हुआ किन्तु व्यवहार बदल रहा है। भारत में पूंजी का केन्द्रीकरण होने से गरीब और गरीब हुआ है और सामाजिक-आर्थिक विषमता बढ़ी है। उन्होंने कहा हम समाजवादी डाॅ0 लोहिया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विरासत को आगे ले जाने को संकल्पित हैं। समाजवादी आंदोलन जनता के हित के लिए समर्पित है। समाजवादी विकास और देश की जरूरतों को समझते हैं। समाजवादी चाहते है कि मेट्रो रेल में छात्रों के लिए फ्री-पास की व्यवस्था हो। सिंचाई, पढ़ाई और स्वास्थ्य की सुविधाएं हों। युवाओं को नौकरियां मिलनी चाहिए।समाजवादी पेंशन सबके लिए थी, भाजपा सरकार में उसे खत्म कर दिया गया। छात्र-छात्राओं को लैपटाॅप दिए जा रहे थे, वह भी बंद हो गए। जो नियुक्तियां समाजवादी सरकार में शुरू हुई थी। उन्हें भी रोक दिया गया। फिलहाल पहला लक्ष्य दिल्ली से भाजपा को हटाने का है। सन् 2019 में निर्णय का समय आ चुका है। भाजपा को अब सच का सामना करने को तैयार रहना होगा।