Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अरुण जेटली ने राहुल गांधी को कहा मूर्ख राजकुमार,  झूठ गढ़ने का लगाया आरोप

नई दिल्ली: वित्त मंत्री अरुण जेटली राफेल डील और नॉन परफार्मिंग असेट्स (NPA) को लेकर अब राहुल गांधी पर निशाना साधाते उन्हें मूर्ख राजकुमार से संबोधित किया और कहा कि वो लगातार राफेल और एनपीए पर झूठ बोल रहे हैं
जेटली ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, “राहुल ने पहले राफेल सौदे पर ‘झूठ बोला’ और अब NPA पर झूठ बोल रहे हैं। राहुल ने दावा किया है कि भाजपा सरकार ने 15 उद्योगपतियों के 2.5 लाख करोड़ रुपये के ऋण को माफ कर दिए हैं। किसी देनदार के एक भी रुपये के ऋण को माफ नहीं किया गया है।”
उन्होंने लिखा कि सच तो यहीं है कि एनपीए कार्पेट के अंदर छिपा हुआ था। जेटली ने लिखा 2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया न एक असेट क्वॉलिटी रिव्यू किया था। जेटली ने कहा कि पारदर्शी तरीके से जब बैंकों ने स्वीकार कियो तो पता चला कि एनपीए 8.96 लाख करोड़ रुपये था।
उन्होंने कहा,  उनकी रणनीति है, झूठ गढ़ो और इसे जितनी बार हो सके दोहराओ। जेटली ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि क्या ‘तथ्यों को गढ़ने वाली सोच’ वाला कोई व्यक्ति सार्वजनिक बहस का हिस्सा बन सकता है।
उन्होंने कहा, विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र को यह गंभीरता से अवलोकन करना चाहिए कि क्या सार्वजनिक बहस को एक ‘मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)’ के झूठ द्वारा प्रदूषित करने की इजाजत दी जा सकती है। परिपक्व लोकतंत्र में जो झूठ पर विश्वास करते हैं, उसे सार्वजनिक जीवन के लिए अयोग्य माना जाता है। कईयों को झूठ बोलने की वजह से राजनीतिक गतिविधि से प्रतिबंधित कर दिया गया। लेकिन निश्चित ही यह नियम वंशवादी संगठन कांग्रेस पार्टी में लागू नहीं होगा।