Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

अमेरिका में नहीं मिलेगा मेलानिया ट्रंप अंडरवेयर

अमेरिका की अगली फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि उनका नाम और तस्वीर किसी प्रॉडक्ट का हिस्सा ना बने। उन्होंने इसके लिए एक लॉ फर्म की सेवा भी ली है। जबसे डॉनल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीते हैं, तबसे ही कई उत्पाद उनकी पत्नी मेलानिया के नाम और उनकी तस्वीरें का इस्तेमाल कर रहे थे। यहां तक कि अंर्तवस्त्रों पर भी मेलानिया का नाम और चेहरा नजर आ रहा था।

PALM BEACH, FL - JANUARY 04: Barron Trump and Melania Trump attends Trump Invitational Grand Prix Mar-a-Lago Club at The Mar-a-Largo Club on January 4, 2015 in Palm Beach, Florida. (Photo by Gustavo Caballero/Getty Images)

पिर्क मुसर ऐंड पार्टनरजी लॉ फर्म की निदेशक नताशा पिर्क मुशर ने शुक्रवार को बताया कि बिना मंजूरी के मेलानिया ट्रंप के नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल गैरकानूनी माना जाएगा। साथ ही, इसे व्यक्तिगत अधिकारों का हनन भी समझा जाएगा। मालूम हो कि मेलानिया खुद स्लोवेनिया मूल की हैं। नताशा ने AP से बातचीत में कहा, ‘स्लोवेनिया में न्यायाकि प्रक्रिया साफ है। बिना मंजूरी के किसी भी शख्स के नाम, उपनाम और तस्वीर का व्यावसायिक इस्तेमाल करना गैरकानूनी समझा जाता है।’ उन्होंने बताया कि इस बारे में स्लोवेनिया की मीडिया को प्रेस विज्ञप्ति भी भेज दी गई है।
ट्रंप की जीत के बाद से ही स्लोवेनिया में कई उत्पादों पर मेलानिया के नाम और चेहरे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन उत्पादों में शहद भी शामिल है। कई शहद की बोतलों पर मेलानिया की मुस्कुराती तस्वीर के साथ लिखा है, ‘मेलानिया ट्रंप के घर के बगीचे से।’ इसके अलावा मेलानिया के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल केक, ऊंची एड़ी वाले सैंडल्स, अंडरवेअर्स, सलाद और क्रिसमस ट्री में भी हो रहा है। लॉ फर्म की ओर से बताया गया है कि अभी तक मेलानिया ने किसी भी उत्पाद के खिलाफ कानूनी दावा नहीं किया है। मेलानिया का जन्म स्लोवेनिया में हुआ था। उम्र के दूसरे दशक में वह अपने मॉडलिंग करियर के लिए अमेरिका आईं थीं। जुलाई 2002 में वह आखिरी बार स्लोवेनिया गईं थीं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.