Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मुजफ्फरनगर व देवरिया कांड से नाराज आईसा कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर-खीरी।
  • ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की दोपहर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मुज़फ़्फ़र नगर व देवरिया में नारी संरक्षण एवं बाल संरक्षण गृह में हुए यौन शोषण के मामले में सरकार दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।
  • अगर मामले पर सरकार ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की तो (आईसा) कार्यकर्ता आंदोलन को मजबूर होंगे। शहर के अंबेडकर चौराहे पर दोपहर करीब 2 बजे ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के कार्यकर्ता जमा हुए और जब तक प्रशासन कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंक दिया।
  • संगठन के प्रदेश कमेटी सदस्य व जिला संयोजक अजय शर्मा ने इस दौरान कहा कि पहले मुजफ्फरनगर उसके बाद देवरिया के नारी एवं बाल संरक्षण गृह में महिलाओं और बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न हुआ। साथ ही यह आरोप लगाया कि सत्ता के संरक्षण में बच्चियों से देह व्यापार का धंधा कराया गया। बच्चियां मानव तस्करी का शिकार हुई। इसके बावजूद प्रदेश की भाजपा सरकार ने कोई कठोर कार्यवाही नहीं की और दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
  • प्रदेश कमेटी सदस्य राजश्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर व देवरिया के काण्डों के बाद बाल व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व मेनका गांधी को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है, इन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इस दौरान अनीता व माधुरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।