Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2018 आपके लिए कैसा रहेगा (तुला से मीन राशि)

लखनऊ |

साल 2018 आपके लिए कैसा रहेगा? क्या आप इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकेंगे? क्या आपको इस वर्ष क़ामयाबी और समृद्धि मिलेगी| क्या इस साल का यह भविष्यफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुएगा और सभी महत्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डालेगा। इसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि 2018 में क्या करें और क्या न करें, किन उपायों को करने से यह वर्ष आपके लिए बेहतर हो सकता है और किस तरह आप संभावित समस्याओं का निराकरण पहले ही कर सकते हैं। जानिए इन सभी सवालों के जवाब जानिए…

एस्ट्रो एक्सपर्ट आचार्य राजेश  से…

कन्या राशि

कन्या के लिए 2018 राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालाँकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की ज़रूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएँ उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से यदि कोई इच्छा आपके मन में है, तो वह भी इस साल पूरी हो सकती है। संपूर्ण वर्ष धनार्जन अच्छा चलता रहेगा। जनवरी में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है लेकिन उन्हें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है–सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। दफ़्तर से जुड़े किसी काम के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वर्ष 2018 में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है। आपको सिर्फ़ विवादों से दूर रहकर पारिवारिक जीवन में शान्ति बनाए रखने की आवश्यकता है। काम धंधे के लिए साल कुछ धीमा रह सकता है।

उपाय :

 

सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं व गरीबों की मदद करें।

तुला राशि

साल की शुरुआत ऊर्जा-पूर्ण रहेगी, लेकिन व्यवहार में आक्रामकता हो सकती है जिसे नियंत्रित करने की आवश्यकता है–वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में सुख-शान्ति के लिए यह ज़रूरी है। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत थोड़ी गड़बड़ रह सकती है। शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि उनसे किसी की संवेदनाएँ आहत हों। इस साल कार्यालय आपके लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि यहाँ आपके विचार मूर्त रूप धारण करेंगे और चीज़ें आपके अनुकूल होती दिखेंगी। लेकिन आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। सहकर्मियों का व्यवहार सामान्य रहेगा; आपको अपनी क्षमताओं का उपयोग करने की आवश्यकता है। जनवरी से मार्च के बीच आय में वृद्धि के योग भी नज़र आ रहे हैं। इसके बाद आपके प्रयास नए क्षेत्रों के दरवाज़े खोलेंगे। घरेलू जीवन में संतोष और सुख का अभाव महसूस हो सकता है; संभव है आप ख़ुद को परिजनों से थोड़ा दूर महसूस करें–यह भी हो सकता है कि आप घर-परिवार को काफ़ी कम समय दे पाएँ। कई छोटी-छोटी यात्राएँ और कुछ लंबी दूरी की यात्राएँ इस वर्ष होना मुमकिन हैं। बच्चे आनन्दित रहेंगे और ज़िन्दगी का लुत्फ़ उठाएंगे। विद्यार्थी कठिन परिश्रम करेंगे और फिर उसका फल भी प्राप्त करेंगे। मार्च के बाद वैवाहिक जीवन में काफ़ी बेहतरी होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको आय के नए स्रोत ढूंढने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। किसी सहकर्मी से कुछ कहा सुनी भी हो सकती है।

उपाय: 

 

बजरंग बाण का पाठ करना अच्छा रहेगा।


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप दृढ़ता से ऐसा करने के लिए तैयार हैं तो आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे। जनवरी से मार्च के दौरान सेहत को लेकर आपको थोड़ा सजग रहने की ज़रूरत है। इसके बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और शरीर में रोग-प्रतिरोधक शक्ति आएगी। आप अपने विरोधियों पर विजय पाएंगे। जहाँ तक आर्थिक हालात की बात है तो इस साल–विशेषतः अक्टूबर तक–आपके ख़र्चे काफ़ी अधिक रहेंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। आपको बहुत सोच-समझकर निवेश करने की ज़रूरत है। वर्ष 2018 में यदि आप अच्छी आय हासिल करना चाहते हैं, तो कठिन परिश्रम के लिए कटिबद्ध हो जाएँ। जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा समय है। बच्चे जीवन का आनन्द लेंगे, लेकिन उन्हें एकाग्रता से जुड़ी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपको प्रत्येक काम में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ तो होंगी, लेकिन प्रगति के भी अनेक अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर यह साल आपको मिश्रित परिणाम देगा। वर्षांत बेहतर परिणाम देने का वादा कर रहा है। 2018 का फलकथन दिखा रहा है कि काम-धंधे के में भी औसत अनुकूलता रहने के योग हैं।

उपाय:

 

बड़े बुजुर्गों की सेवा करना शुभतादायक रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को इस वर्ष उन्नति के कई मौक़े मिलेंगे। आपके संकल्प की दृढ़ता आपको 2018 में बहुत आगे ले जाएगी। मार्च के महीने तक आय में वृद्धि होने के योग दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद मई तक आपके ख़र्चे में वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद फिर बाक़ी बचे साल के लिए गाड़ी पटरी पर लौट आएगी। अतः रुपये-पैसे की अधिक चिन्ता नहीं रहेगी। आय के नए स्रोतों को खोजने की ओर आपका रुझान रहेगा और आप एकाधिक स्रोतों से धनार्जन करने में सफल भी रहेंगे। शनि देव आपको कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करेंगे। हालाँकि काम में आवश्यकता से अधिक व्यस्तता भी अच्छी नहीं है; आपको अपनी सेहत का भी ध्यान ठीक से रखना चाहिए। मार्च से मई तक का समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है और अक्टूबर के बाद स्वास्थ्य से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। गाड़ी चलाने में सावधानी बरतें। बच्चे परिश्रमी रहेंगे और विद्यार्थी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। घरेलू जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–कभी-कभी थोड़ी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। हालाँकि इस वर्ष आपको बोलते समय संयम बरतने की ज़रूरत है, अन्यथा रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपको चिंतित कर सकता है। प्रेम के पक्ष में बेहतरी नज़र आ रही है। विरोधियों पर आप क़ाबू करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए अच्छा है, हालाँकि सेहत को लेकर सतर्क रहें। काम धंधे के लिए साल अच्छा है।

उपाय:

 

भगवान कृष्ण की पूजा करें। केसर का तिलक नाभि जुबान और माथे पर लगावें |

मकर राशि

इस वर्ष आप यह समझ सकेंगे कि जीवन अपनी गहनता में क्या-क्या अर्थ समेटे है। एक तरफ़ आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है और आप महसूस कर सकते हैं कि आर्थिक तौर पर हालात थोड़े कठिन हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सेहत को लेकर भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके तार विदेशों से जुड़ सकते हैं और उस ज़रिए से आपकी आय में वृद्धि होने के योग भी बन रहे हैं। वैदिक ज्योतिष का संकेत समझें तो अध्यात्म में आपका रुझान बढ़ेगा और भौतिक वस्तुओं से थोड़ी दूरी महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्रे में आपकी बात अधिक सुनी जाएगी, लेकिन याद रखें–किसी भी तरह के विवाद से दूर रहना ही आपके हित में है। कार्यक्षेत्र में न सिर्फ़ आपकी ज़िम्मेदारियों में इज़ाफ़ा होगा, बल्कि आपकी प्रतिष्ठा में भी काफ़ी वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट भी आपके सुपुर्द किया जा सकता है। विद्यार्थियों की स्थिति अच्छी रहेगी और शिक्षा व नई चीज़ों को सीखने की ओर उनके रुझान में बढ़ोत्तरी होगी। अपने वरिष्ठों से अच्छे रिश्ते बनाए रखें, उनसे आपको विशेष सहायता प्राप्त हो सकती है–ख़ास तौर पर मार्च और मई के बीच। पारिवारिक जीवन में ख़ुशियाँ बिखरी रहेंगी और रिश्तों में गर्माहट बढ़ेगी। हालाँकि वैवाहिक जीवन में कोई छोटी ग़लतफ़हमी पैदा हो सकती है, जिससे बचने का भरसक प्रयास आपको करना चाहिए। अक्टूबर के बाद वैवाहिक जीवन में भी काफ़ी बेहतरी आएगी और आपका निजी जीवन अधिक सुखद मालुम होगा। कुल मिलाकर इस साल आप जीवन में प्रगति करेंगे और अपनी दुर्बलताओं को दूर कर आगे बढ़ेंगे।

उपाय: 

 

हनुमान जी की पूजा उपासना करना ठीक रहेगा।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के जातको, आपका निर्णय इस वर्ष आपकी प्रगति की बुनियाद रखेगा। आपका ध्यान मुख्यतः धनार्जन पर केन्द्रित रहेगा और अपने कठिन परिश्रम से आप काफ़ी लाभ प्राप्त करने में भी सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति काफ़ी सुदृढ़ होगी। लंबी यात्राओं का योग भी इस वर्ष बन रहा है। राशिफल 2018 के मुताबिक़ इस वर्ष आप बुद्धिमत्तापूर्ण फ़ैसले करेंगे। यदि आप ध्यान दें तो आपकी सेहत में भी अच्छा सुधार हो सकता है और लंबे समय से चली आ रही किसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वरिष्ठों से आपको प्रशंसा मिलेगी। आप अच्छे क्रिया-कलापों में समय लगाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार और स्नेह छाया रहेगा। हालाँकि साल के शुरुआती दो महीने थोड़े चुनौतीपूर्ण हैं, क्योंकि इस दौरान थोड़े झगड़े हो सकते हैं या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। जो लोग प्रेम-संबंध में हैं, उन्हें थोड़ा ज़्यादा ध्यान देना पड़ेगा; साथ ही उन्हें एक-दूसरे को अधिक समझने की भी आवश्यकता है। छात्र-छात्राएँ कड़ी मेहनत करेंगे। बच्चों के चलते थोड़ी खीझ हो सकती है, लेकिन याद रखें–उन्हें फलने-फूलने के लिए प्रेम की ज़रूरत होती है। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक और प्रगति से भरा रहेगा।प्रेम व दाम्पत्य के लिए साल काफ़ी अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में भी अनुकूलता आने के योग हैं।

उपाय :

प्रत्येक चौथे महीने रुद्राभिषेक करवाएं।

मीन राशि

मीन राशि के जातक संवेदनशील होते हैं–आन्तरिक और वाह्य दोनों ही नज़रिए से। इस वर्ष आपकी संवेदनशीलता में और इज़ाफ़ा होगा। ख़ास तौर पर आपको पूरे वर्ष अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आवश्यकता से अधिक तनाव और बहुत ज़्यादा काम-काज आपकी तबियत ख़राब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप पूरे प्रयत्न झोंक देते हैं ताकि मन मुताबिक़ परिणाम हासिल हो सकें। वरिष्ठ आपसे काफ़ी उम्दा प्रदर्शन की आशा करेंगे, इसलिए आप पर अधिक दबाव आ सकता है। आर्थिक तौर पर जनवरी का महीना थोड़ा चुनौती भरा रहेगा। इसलिए कोई भी बड़ा आर्थिक काम फ़रवरी के लिए टालना बेहतर रहेगा। उसके बाद वित्तीय तौर पर स्थितियों में काफ़ी सुधार होगा और आय में वृद्धि होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा और आपका जीवनसाथी आपको हर तरह से पूरा सहयोग करेगा। काम-काज के चलते स्थान-परिवर्तन का योग भी नज़र आ रहा है। बच्चों को सही-ग़लत की सीख देने के लिए आपको उनके साथ थोड़ी सख़्ती से पेश आना पड़ सकता है। विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में शॉर्टकट निकालने की कोशिश कर सकते हैं और स्वभाव कुछ मनमौजी होने की संभावना है–पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान बनाए रखें। आप जीवन में भी शॉर्टकट मारने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। दीर्घावधी में सीधे चलना ही ज़्यादा फ़ायदेमंद साबित होता है। अक्टूबर के बाद जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देंगे। इस साल आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देनी चाहिए और कार्य व निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए।

उपाय:

 

मां दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।