Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

वैदिक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2018 आपके लिए कैसा रहेगा (मेष से कन्या राशि)

लखनऊ |

साल 2018 आपके लिए कैसा रहेगा? क्या आप इस वर्ष सफलता प्राप्त कर सकेंगे? क्या आपको इस वर्ष क़ामयाबी और समृद्धि मिलेगी| क्या इस साल का यह भविष्यफल आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं को छुएगा और सभी महत्वपूर्ण पक्षों पर प्रकाश डालेगा। इसके माध्यम से आप जान पाएंगे कि 2018 में क्या करें और क्या न करें, किन उपायों को करने से यह वर्ष आपके लिए बेहतर हो सकता है और किस तरह आप संभावित समस्याओं का निराकरण पहले ही कर सकते हैं। जानिए इन सभी सवालों के जवाब जानिए…

एस्ट्रो एक्सपर्ट आचार्य राजेश  से…

मेष राशि:

वर्ष 2018 में मेष राशी वालों का यह साल की शुरुआत ऊर्जा और संकल्प से भरपूर है। सारे वर्ष बुद्धिमानी से लिए गए निर्णय अच्छी ख़बर लाते रहेंगे। हालाँकि पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव मुमकिन है–आप ख़ुद को भागदौड़ भरी दिनचर्या व खान-पान में अनियमितता के चलते असंतुष्ट और नाख़ुश महसूस कर सकते हैं। वर्ष के आरंभिक 2 महीने स्वास्थ्य के लिहाज़ से बहुत बेहतर नहीं रहेंगे। अगर बात करिअर की करें तो इस नज़रिए से यह साल आपको ऊँचाई पर ले जाएगा; आय में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। लंबी यात्राएँ फलदायी साबित होंगी और अच्छे परिणाम देने वाली रहेंगी। अक्टूबर के मध्य से आय में अपेक्षाकृत कुछ कमी हो सकती है–इस दौरान आपको ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। बच्चों की सेहत में कुछ गड़बड़ी मुमकिन है, अतः सावधानी बरतें। याद रखें, इस वर्ष वैवाहिक जीवन में अधिक समय और समर्पण की आवश्यकता है। आप दूसरों का दिल जीतने में क़ामयाब रहेंगे। कभी-कभी आप महसूस कर सकते हैं कि काम में आपका दिल नहीं लग रहा है–लेकिन ऐसा थोड़े समय के लिए ही होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह साल अच्छा रहने वाला है।

उपाय:

इस वर्ष को बेहतर बनाने के लिए माता या माता सामान महिला की सेवा करें एवं नाग नागिन का जोड़ा बहते पानी में प्रवाह करें |

वृष राशि:

इस वर्ष आपको अपनी सेहत का ख़ास ख़्याल रखने की ज़रूरत है। आप अपने स्वभाव में आक्रामकता का अनुभव कर सकते हैं, जिसका प्रभाव आपके ऊपर नकारात्मक रहेगा। अतः आक्रामकता से बचें। धीरे-धीरे आपमें इच्छा-शक्ति का विकास होगा और किसी भी चीज़ को हासिल करने में इससे आपको सहायता मिलेगी। सफलता पाने के लिए आपको पूरे साल कठिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। संभव है कार्य में आपको कुछ निराशा हाथ लगे। अक्टूबर के बाद आर्थिक तौर पर प्रगति होगी; साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी अधिक सुखमय रहेगा। इस साल छोटी यात्राओं से आपको फ़ायदा होगा। यह भी संभव है कि आप तीर्थयात्रा पर जाएँ। बाल-बच्चे तरक़्क़ी करेंगे तथा उनका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हालाँकि इस साल आप किसी भी विवाद या टकराव में फँसने से बचें–व्यर्थ के विवाद में आपको वित्तीय तौर पर हानि हो सकती है। शुरुआती दो महीनों में किसी भी तरह की कंट्रोवर्सी में पड़ने से बचें, इससे आपकी छवि को नुक़सान पहुँच सकता है। हालाँकि आप किसी भी तरीक़े की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। स्वास्थ्य के प्रति सजगता ज़रूरी है–विशेषतः खान-पान का ध्यान रखें और वज़न न बढ़ने दें। आप अपने जीवनसाथी या किसी धार्मिक क्रिया-कलाप पर ख़र्चा कर सकते हैं। कुल मिलाकर 2018 आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन आपको इस वर्ष कई नई चीज़ें सीखने को मिलेंगी। वैवाहिक जीवन व आर्थिक स्थिति के लिए वर्ष बेहतर है। काम धंधे में कुछ धीमापन रह सकता है।

उपाय:

पुजारी को पीले कपड़े दान करना शुभ रहेगा।

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों में अभिव्यक्ति की कला अन्तर्निहित होती है–यह क्षमता आपको पूरे साल मदद करेगी। हालाँकि पहले महीने में आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की ज़रूरत है, क्योंकि शब्दों का ग़लत चुनाव विवाद की वजह बन सकता है। काम-काज को बढ़ाने के लिए आप घर से दूर जा सकते हैं। इससे आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। हालाँकि इसके चलते प्रियजनों से हुई दूरी आपको बेचैन कर सकती है। इसलिए निजी और पेशेवर जीवन में सन्तुलन बनाने की आवश्यकता है। जहाँ तक बाल-बच्चों को लेकर मिथुन के लिए 2018 भविष्यफल की बात है, उनका ऊधमी बर्ताव जारी रहेगा, लेकिन वे तेज़ी-से नई-नई चीज़ें सीखेंगे और विभिन्न गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। यदि आपका अभी तक विवाह नहीं हुआ है और आप इसके इच्छुक हैं, तो दिसंबर के मध्य तक इच्छित साथी से बैंड बजने के योग भी बनते नज़र आ रहे हैं। साल की आख़िरी तिमाही में ख़र्चे बढ़ सकते हैं, इसलिए ज़रा संभलकर जेब ढीली करें। सेहत में उतार-चढ़ाव मुमकिन है और वात रोग, गठिया आदि के संकेत दिखाई दे रहे हैं–खान-पान में सावधानी अपेक्षित है। इस साल व्यवसाय अधिक लाभ लेकर आएगा। आपकी पेशेवर सफलता की बुनियाद आपके द्वारा किया गया परिश्रम ही रखेगा। सार यह है कि इस वर्ष आपको उन्नति और सफलता के कई मौक़े मिलने वाले हैं। काम धंधे के लिए साल अनुकूल है।

उपाय:

गरीबों में गुलाब जामुन का वितरण करना चाहिए।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालो, पूरे वर्ष आप उत्साह से लबरेज़ रहेंगे और दूसरों को नेतृत्व प्रदान करने के इच्छुक होंगे। हो सकता है कि इस साल आपके कुछ प्रियजन आपको ठीक-से नहीं समझें और इसके चलते रिश्तों में तनाव आ सकता है। पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा–छोटी-मोटी नोंक-झोंक को नकारा नहीं जा सकता है। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक तौर पर भी 2018 में आपका यश फैलेगा। इस साल आपका पूरा ध्यान सेहत के ऊपर होना चाहिए, क्योंकि संक्रामक रोगों की चपेट में आने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असंतोष महसूस हो सकता है–इस दौरान तल्ख़ वाद-विवाद से बचने में ही समझदारी है। ख़र्चों में काफ़ी इज़ाफ़ा हो सकता है। हालाँकि कमाई भी ठीक होगी, लेकिन ख़र्चों पर लगाम लगाने की ज़रूरत बनी रहने वाली है। ऐसा न होने पर आर्थिक रूप से काफ़ी दिक़्क़तें आ सकती हैं। विद्यार्थी इस दौरान अच्छा प्रदर्शन करेंगे और बच्चों की संकल्प-शक्ति में वृद्धि होगी। आप आरामदेह जीवन का आनन्द उठाएंगे, क्योंकि पूरे साल आपकी सोच के केन्द्र में सुख-सुविधाएँ रहने वाली हैं। इसके लिए आप कठिन परिश्रम भी करेंगे। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बढ़िया है, लेकिन कुछ चुनौतियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। व्यापार की तुलना में नौकरी के लिए साल अच्छा रहेगा।

उपाय:

मां दुर्गा की पूजा अर्चना हितकर रहेगी।

 

सिंह राशि

सिंह का भविष्यकथन संकेत कर रहा है कि इस वर्ष धार्मिक और आध्यात्मिक क्रिया-कलापों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। मुमकिन है कि इस दौरान आप तीर्थयात्रा पर भी जाएँ। जनवरी-फ़रवरी में भाई-बहन में किसी की तबियत बिगड़ सकती है। आपके पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी। यदि बात प्रेम-संबंधों कि करें तो आपको मिश्रित फल प्राप्त होने वाले हैं–एक तरफ़ कुछ ग़लतफ़हमी होना मुमकिन है, वहीं दूसरी तरफ़ अपने प्रिय के साथ संबंधों की ताज़गी भी महसूस कर सकते हैं। आपके कर्म आपको सफलता की राह पर ले जाएंगे; हालाँकि आपको आलस्य से दूर रहने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन में सुख की वृद्धि होगी। इस वर्ष आप अनुभव कर सकते हैं कि आपका जीवन आगे की ओर तेज़ी-से बढ़ रहा है और अलग-अलग तरह के हालात आपकी राह में आ रहे हैं। आर्थिक तौर पर आप प्रगति करेंगे। बच्चों को ज़्यादा मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको बच्चों का ख़ास ख़्याल रखना पड़ेगा और उनके उद्देश्यों की प्राप्ति में उनकी सहायता करनी पड़ेगी। आपके लिए विदेश-यात्रा के योग भी नज़र आ रहे हैं। जनवरी-फ़रवरी में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अक्टूबर के मध्य से पारिवारिक व पेशेवर जीवन में सकारात्मक चिह्न दिखाई देने लगेंगे। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा में भी इस वर्ष वृद्धि होगी। आमदनी में बढ़ोत्तरी सम्भावित है। प्रेम के लिए साल औसत हैं लेकिन वैवाहिक मामलों के लिए साल अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव सम्भावित है।

उपाय:

शिव चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या के लिए 2018 राशिफल कहता है कि यह साल आपके लिए बड़ी-बड़ी उपलब्धियों का साल रहेगा। आपके पास कई बेहतरीन मौक़े आएंगे, जिनसे आपको काफ़ी आर्थिक लाभ हासिल होगा। सामाजिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे तथा आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। मित्रों व प्रियजनों के साथ इस वर्ष अच्छा समय बीतेगा। हालाँकि विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी से जूझना पड़ सकता है। इसलिए इस वर्ष सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की ज़रूरत है। आपको अपने बच्चों की ज़्यादा देख-भाल करने की ज़रूरत है, क्योंकि सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएँ उन्हें घेर सकती हैं और इसके चलते आपको भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर यह समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको विभिन्न कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से यदि कोई इच्छा आपके मन में है, तो वह भी इस साल पूरी हो सकती है। संपूर्ण वर्ष धनार्जन अच्छा चलता रहेगा। जनवरी में अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अक्टूबर के बाद आय में और भी अधिक वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के माध्यम से फ़ायदा होने की संभावना है लेकिन उन्हें ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है–सेहत से जुड़ी किसी दिक़्क़त का सामना करना पड़ सकता है। चाहे जो हो, परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलता रहेगा। दफ़्तर से जुड़े किसी काम के लिए आपको परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। वर्ष 2018 में परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। नए मेहमान के आने के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर हर दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए विशेष रहने वाला है। आपको सिर्फ़ विवादों से दूर रहकर पारिवारिक जीवन में शान्ति बनाए रखने की आवश्यकता है। काम धंधे के लिए साल कुछ धीमा रह सकता है।

उपाय:

सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं व गरीबों की मदद करें।