Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

5 स्टार होटल में अमेरिकी महिला के साथ गाइड समेत 4 लोगों ने रेप किया

दिल्ली को एक बार फिर शर्मसार करने देने वाली खबर सामने आई है। एक अमेरिकी महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। जिसमें महिला का टूरिस्ट गाइड भी शामिल था। कनॉट प्लेस के एक फाइव स्टार होटल में ये घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने ईमेल के जरिए इस बात की शिकायत की है। ईमेल मे महिला ने कहा कि मामले में FIR दर्ज होने पर वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए दिल्ली आ जाएगी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला ने अपने ईमेल में घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दिल्ली पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक अकाउंट cp-delhi.nic.in पर दी है। अपनी शिकायत में उसने कहा है कि वह मार्च 2016 में टूरिस्ट वीजा पर दिल्ली आई थी और कनॉट प्लेस के एक पांच सितारा होटल में ठहरी थी।
महिला ने एजेंसी के जरिए एक टूरिस्ट गाइड हायर किया था। महिला को उस एजेंसी की जानकारी होटल के लोगों ने ही दी थी। फिर गाइड ने उसे शहर भी घुमाया। लेकिन, एक दिन जब महिला अपने रूम में थी तो गाइड उससे रूट प्लान पर चर्चा करने के बहाने अपने चार साथियों के साथ होटल आया। वो सभी महिला के कमरे में घुसे और सभी ने शराब भी पी। आरोप है कि शराब पीने के बाद गाइड ने महिला के साथ जबर्दस्ती करने लगा। फिर सभी ने मिलकर उसका रेप किया।
घटना से सदमे में पहुंची महिला ने तुरंत भारत छोड़ दिया और अमेरिका लौट गई। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि उसने अपने परिवार को भी इस दर्दनाक घटना की जानकारी नहीं दी और डिप्रेशन में चली गई। बाद में उसने अपनी वकील सहेली से बात की जिसने उसे भारत के मामलों को देखनेवाले एक एनजीओ से बात करने की सलाह दी। फिर एनजीओ मेंबर्स ने उसे ईमेल के जरिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। पुलिस को जब ईमेल मिला तो मामला कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने अमेरिकी दूतावास से संपर्क कर महिला और उसके भारत आने के मकसद के बारे में जानकारी मांगी है। साथ ही एक अधिकारी को पीड़ित महिला और उसके वकील से संपर्क रखने की जिम्मा सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.