Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में फायदेमंद है जावित्री

जावित्री को इसकी अद्धभुत खुशबू और व्यंजनों को और अधिक स्वाद देता है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन, खनिज और अन्य आवश्यक कंपाउंड्स भी शामिल हैं। साथ ही हेल्थ प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकता है। सका सेवन सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। आइए जानते है रोजाना जावित्री का सेवन करने से किन बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

दांतों में दर्द
दांतों में दर्द, मसूड़ों में सूजन और कैविटी को दूर करने के लिए जावित्री, माजूफल और कुटकी को पानी में उबाल लें। इससे दिन में 2 बार कुल्ली करने से आपकी दातों और मसूड़ों की समस्याएं दूर हो जाएगी।

गठिया रोग
रोजाना 2 ग्राम जावित्री में ½ टीस्पून सोंठ मिलाकर गर्म पानी से साथ लें। रोजाना इसका सेवन आपके गठिया रोग को हमेशा के लिए दूर कर देगा।

सर्दी-खांसी
सर्दी-खांसी, जुकाम, फ्लू को दूर करने के लिए जावित्री को पीसकर शहद में मिलाने के बाद गर्म पानी के साथ खाएं। इसका सेवन अस्थमा रोगियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

पाचन तंत्र
कब्ज, उल्टी, दस्त और गैस की समस्याओं को दूर करने के लिए थोड़ी सी जावित्री का गर्म पानी के साथ सेवन करें। इससे कुछ मिनटों में ही आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

दिल के रोग
10 ग्राम जावित्री, 10 ग्राम दालचीनी और 10 ग्राम अकरकरा मिलाकर रख लें। इसे रोजाना शहद के साथ खाने से आप दिल की बीमारियों से बचे रहते है।

कील-मुंहासे
जावित्री और दालचीनी को पीसकर उसमें शहद मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट लगाने के बाद इसे ठंडे पानी से साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से आपकी कील मुंहासों की समस्या दूर हो जाएगी।