Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

सपा सरकार ने पश्चिम यूपी में खेतों की मेड़ तक पहुंचाया दंगा : चंद्रमोहन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि सपा सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खेतों की मेड़ तक दंगा पहुंचा है। इस सरकार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद रहे कि मंत्री की भैंस तक चोरी कर ले गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उन्होंने दंभी और अहंकारी बताया। कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद जब भाजपा सरकार बनेगी तो अपराधी प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।31_01_2017-chandmohan

आज यहां पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून-व्यवस्था चौपट रही है। सरकार कार्रवाई के नाम पर दंगाइयों का सम्मान करती रही। इसीलिए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कानून व्यवस्था पर जोर देते हुए सरकार बनने पर 40 दिन में अपराधियों को जेल भेजने का वादा किया है। अपराधियों के लिए प्रदेश में कफ्र्यू जैसे हालात होंगे। जिले में चुनावी स्थिति पर बोले कि यहां तो कमल और कमाल (कैबिनेट मंत्री) का चुनाव है। कमल जहां लोगों का मन प्रफुल्लित करता है, वहीं कमाल दहशत के परिचायक हैं।

वेस्ट यूपी में भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे : मलिक

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि जाट पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 125 सीटों पर भाजपा को खाता नहीं खोलने देंगे। अमरोहा के बंबूगढ़ में जाट सभा और पत्रकार वार्ता में उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा को निशाने पर लिया। बोले, जाटों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धोखा किया। आरक्षण वापस लेकर झूठे आश्वासन देने वाली भाजपा की केंद्र सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मतदान में तेरह दिन बचे होने की बात कहकर भाजपा पर अमर्यादित टिप्पणी भी की। हरियाणा में जाट फिर से आंदोलन के लिए मजबूर हैं। इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। यूपीए सरकार ने जाटों को आरक्षण दिया था लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार की ढिलाई के चलते इसे वापस ले लिया गया। जाट किसी दल विशेष को समर्थन नहीं देंगे। बल्कि जिस दल का भी प्रत्याशी भाजपा को हराने की स्थिति में होगा जाट उसे वोट देंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर सांप्रदायिक दंगे कराने का आरोप लगाया और भाजपा में शामिल जाट नेताओं की सदबुद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.