Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

हमीरपुर की छात्रा से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, बरेली में बच्ची से दुराचार

उत्तर प्रदेश की दो लड़कियों को हवश का शिकार बनाया गया। इनमें एक हमीरपुर की छात्रा और एक बरेली की नाबालिग बच्ची है। हमीरपुर की छात्रा को प्रेमी ने धोखा देकर साथियों समेत दुष्कर्म किया जबकि बरेली में युवक ने एक बच्ची को दबोचकर उसके साथ दुराचार कर लहूलुहान कर डाला। दोनों मामलों में पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।31_01_2017-rape

हमीरपुर में एक छात्रा को उसके प्रेमी ने प्रेमजाल में फंसा कर पहले तो खुद दुष्कर्म किया। फिर शादी करने का झांसा देकर उसे अपने साथियों के हवाले किया तो साथियों ने दिल्ली ले जाकर उसे बंधक बनाया और एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया। सूचना मिलने पर किसी तरह भाई बहन को दिल्ली से लेकर घर आ गया। पीडि़ता ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। हमीरपुर के विदोखर निवासी सजातीय युवक से इस छात्रा का एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था। उसके कहने पर छात्रा 22 जनवरी को घर से भाग गई थी। प्रेमी ने कस्बे के एक गेस्ट हाउस में रात भर छात्रा को रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के एक दिन बाद 23 जनवरी को शादी करने का आश्वासन देकर उसे कानपुर भेज दिया। छात्रा को कानपुर रेलवे स्टेशन में प्रेमी के दो दोस्त मिले। उन लोगों ने छात्रा की बात उसके प्रेमी से कराई। प्रेमी ने दिल्ली जाने की बात कही। छात्रा प्रेमी के दोस्तों के साथ दिल्ली चली गई। प्रेमी के दोस्तों ने दिल्ली में रह रहे अपने दो अन्य दोस्तों के कमरे में छात्रा को रोका। चारों दोस्त छात्रा को बंधक बनाकर एक सप्ताह तक उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। छात्रा के भाई ने 22 जनवरी को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। भाई को जानकारी हुई कि उसकी बहन दिल्ली में है तो वह वह दिल्ली पहुंचा। भाई को देखकर आरोपी भाग गए। 30 जनवरी को वह बहन के साथ घर पहुंचा। छात्रा ने परिवारीजन को आपबीती सुनाई। थाना पुलिस से न्याय न मिलता देख पीडि़त छात्रा व उसके परिवारीजन एएसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

बरेली जिले के सीबीगंज चंदपुर जोगियांन में एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। वारदात के समय वह पिता को दुकान पर सामान देकर लौट रही थी। बताते हैं कि जैसे से ही वह पडोसी युवक के करीब से गुजरी उसने उसे दबोच लिया और बाथरूम में ले जाकर हवश का शिकार बनाया। किशोरी के विरोध करने पर उसे लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर उसकी मां बचाने पहुंची तो उस पर भी हमाल बोल दिया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू करदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.