Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र

आगरा। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को कांग्रेस के महासचिव और पश्चिमी उप्र के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ताजनगरी आगरा पहुंचें। ज्योतिरादित्य सिंधिया ताजनगरी के कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे गए। शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली से ग्वालियर जाते वक्त वे कुछ देर के लिए आगरा कैंट स्टेशन पर रुके। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि पार्टी उप्र में अकेले दम पर चुनाव में उतरेगी। लोकसभा चुनाव में यदि जीत हासिल करनी है तो निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दरकिनार करना होगा। यदि वे सक्रिय नहीं होते हैं तो उनपर कार्रवाई भी करनी होगी। उन्होंने चुनाव प्रचार में कुछ दिन का समय और मांगते हुए कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर पकड़ मजबूत करने की बात भी कही।