Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

मां की अस्थियां प्रवाहित करने गया युवक नदी में डूबा, मौत

देव श्रीवास्तव/लखीमपुर खीरी।

अपनी मां की हस्तियों को नदी में प्रवाहित करने गए एक युवक की बुधवार सुबह नदी में डूबकर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव सिकरारा निवासी अखिलेश (25) पुत्र रामकिशन जोगी अपनी मां की अस्थियां विसर्जन करने अलियापुर गोमती नदी तट पर आया था। अखिलेश की मां की 3 दिन पूर्व मृत्यु हुई थी। अस्थियां विसर्जित करते समय वह अचानक नदी के बहाव के कारण पानी में डूब गया। बरसात के कारण इन दिनों गोमती नदी में भी जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है, बहाव तेज है जिसे मृतक समझ नहीं पाया और वह दुर्घटना का शिकार हो गया। अलियापुर गांव के ही कुछ लोग नदी में शिकार कर रहे थे। उन्होंने शव को नदी में  देखा और उसे बाहर निकाला। जिसके बाद थाना पसगवां इंचार्ज को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजवा दिया।