Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: वैशाख दिवस के मौके पर प्रमुख अतिथि के रूप में आज श्रीलंका जाएंगे पीएम मोदी

sri-lanka-president-maithripala-sirisena-meets-india-pm-narendra-modiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौद्ध त्यौहार वैशाख दिवस में प्रमुख अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए गुरुवार को दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी की यह दूसरी श्रीलंका यात्रा है। हिंद महासागर क्षेत्र के संयुक्त सचिव संजय पांडा ने दौरे की जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा के दौरान दोनों देशों में किसी भी प्रकार की औपचारिक वार्ता निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन मोदी श्रीलंका के नेताओं से मुलाकात करेंगे। 
हालांकि सूत्रों का कहना है कि इस दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसके अलावा श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे मोदी से द्विपक्षीय मुद्दों और आपसी हितों से संबंधित मसलों पर चर्चा करेंगे। वहीं श्रीलंका में भारत द्वारा निवेश के लिए योजनाओं पर भी चर्चा हो सकती है। यात्रा के दूसरे दिन मोदी श्रीलंका के मध्य प्रांत में कैंडी स्थित मशहूर चाय बागान भी जाएंगे। यह जगह अपनी मशहूर सीलोन चाय उत्पादन के लिए मशहूर है।

होगा बौद्ध सम्मेलन
वैशाख अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन कोलंबो में 12 से 14 मई तक किया जाएगा। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें दुनिया भर के 100 देशों के 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वैशाख बौद्ध कैलेंडर के अंतर्गत एक विशेष दिन है। यह दिन भगवान बुद्ध के जन्म, आत्मज्ञान और निधन के स्मरण उत्सव का प्रतीक है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.