Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बड़ीखबर: बिहार में बाढ़ से हालात बद से हुए बदतर, आज CM नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाकों का करेंगे निरीक्षण

पटना। उत्तर बिहार और सीमांचल तेज़ बारिश से बाढ़ की स्थिति निर्मित हो गई। हालात ये रहे कि कई क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों तक पहुॅंचाया गया। बाढ़ के पानी से दीवार गिर गई। दीवार गिरने के चलते लगभग 11 लोग मारे गए। दूसरी ओर 17 लापता हैं। इन 17 लोगों की खोज की जा रही है। बाढ़ से सबसे ज़्यादा खराब हालात किशनगंज,अररिया, पूर्णिया,सुपौल, मधेपुरा,कटिहार,पूर्वी और पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी क्षेत्रों में हो गई हैं। नेपाल में आई बाढ़ का असर भी बिहार पर होना संभावित है।

बताया जा रहा है कि नेपाल के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र में जोरदार बारिश होने से गंड़क में बाढ़ के हालात पैदा हो सकते हैं। हालात बिगड़ने पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने स्थिति संभाली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार की बाढ़ को लेकर ट्विट किया और लिखा कि केंद्र सरकार राहत और बचाव कार्य करने में सहायता मिलेगी। इस दौरान एनडीआरएफ के लगभग 7 दल राहत व बचाव कार्य में लगे हैं।

बाढ़ के कारण क्षेत्र में कई रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया है। तो कुछ रेल सेवाऐं परिवर्तित कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह व र क्षामंत्री अरूण जेटली से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान राहत व बचाव के पर्याप्त प्रबंध हेतु मदद की अपील की गई। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक में चर्चा की।

उन्होंने बाढ़ राहत के इंतजाम पर चर्चा की। विभिन्न जिलों के जनप्रतिनिधियों से उन्होंने चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभारी सचिव अपने अपने क्षेत्रों में पहुॅंचकर लोगों को कैंप लगाकर राहत पहुॅंचाऐं। इस बैठक में जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव,मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह,गृह विभाग के प्रधान सचिव आमिर सुबहानी,आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमारए सचिव अतीश चंद्रा समेत अन्य सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.