Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

बलरामपुर:श्री राम के साथ पहुँच बाढ़ सम्बन्धी समस्याओं की जानकारी ली डिप्टी सीएम ने

शिवराम गुप्ता

बलरामपुर|

प्रदेश में बाढ़ के चलते जहाँ एक ओर बाढ़ पीड़ित तमाम समस्याओं से घिरे हैं तो शासन-प्रशासन के लगातार दौरा और बैठक कर रहा है |बीते बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  ने बलरामपुर में भी बैठक की| उन्होंने जिला बलरामपुर में नेपाल राष्ट्र द्वारा एकाएक छोड़े गये कई लाख क्यूसेक पानी से आयी इस भीषण बाढ़ आपदा के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी और गरीबों की हर तरह से मदद करने के लिए तमाम प्रस्ताव प्रस्तुत किये,जिसमें फसल की बर्बादी,टूटे तटबंध की मरम्मत, टूटे – फूटे सड़क, बेघरों को घर मुहैया कराने की बात कहते हुए यह भी कहा कि हमें एक ऐसी वृहत् कार्य योजना तैयार करनी चाहिए जिससे भविष्य में पुनः ऐसी बाढ़ आपदा दोबारा से ना घटित हो, जिससे लोगों के जनजीवन को अस्त-व्यस्त एवं क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके।

                          डिप्टी सीएम केशव मौर्या के साथ कलाकार अरुण गोविल और विधायक पल्टू राम

उपमुख्यमंत्री के साथ श्री राम भी थे मौजूद

उपमुख्यमंत्री के साथ सम्पूर्ण रामायण धारावाहिक में श्रीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम भी मौजूद रहे | सदर विधायक ने इस बैठक के दौरान जिले से सम्बन्धित तमाम समस्याओं की जानकारी दी| इस मीटिंग के दौरान उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ,मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.