Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

पति को धोखा देकर इस शख्स को डेट कर रही है ये हीरोइन, युवराज से भी चला था अफेयर

एक समय क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों फिर चर्चा में आ गईं हैं। स्पॉटब्वॉय की खबर के मुताबिक किम मुंबई के एक फैशन डिजाइनर अर्जुन खन्ना को डेट कर रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। हालांकि किम और अर्जुन ने अभी इस बात का खुद से खुलासा नहीं किया है।s_1484724987 (1)

आपको बता दें कि किम शादीशुदा हैं और आज भी अपने पति अली पुंजानी के साथ रहती हैं। ऐसे में उनका ये एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

हाल ही में डब्बू रत्नानी के कैलेंडर लॉन्च पार्टी में भी किम और अर्जुन को एक साथ हाथों में हाथ डाले देखा गया था। वहीं अर्जुन खन्ना भी पहले से शादीशुदा हैं।

खबर है कि हाल ही में किम और अर्जुन अलीबाग स्थित उनकी खास दोस्त लीना मुखी के मैंगो बीच हाउस रिजॉर्ट पर भी गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं 21 जनवरी को किम के बर्थडे के मौके पर दोनों की गोवा जाने की भी खबर है। 

आपको बता दें कि अली पुंजानी से शादी करने से पहले किम शर्मा स्पेनिश ब्वॉयफ्रेंड कॉर्लोस मार्टिन को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों की प्लानिंग शादी के बाद माद्रीद शिफ्ट होने की थी। लेकिन किसी वजह से उन्होंने सगाई तोड़ दी थी। 
 
 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.