Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

देश की सुरक्षा में सेना निभाती है निर्णायक भूमिका: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि भारतीय सेना राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में निर्णायक भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि यह आने वाले समय में भी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय ताकत के तौर पर खुद को प्रस्तुत करती रहेगी।pranab-mukharjee_1481194636
 सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी अधिकारियों, जवानों और पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हमारी सीमाओं की रक्षा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। कुछ इलाके तो ऐसे हैं जो पूरी दुनिया में सबसे खतरनाक हैं। 

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि सेना आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों के दौरान स्थिरता प्रदान करती है और प्राकृतिक आपदा के दौरान सहायता करती है। सशस्त्र सेनाओं के सर्वोच्च कमांडर प्रणब मुखर्जी ने कहा कि भारतीय सेना पेशेवराना अंदाज, निस्वार्थ सेवा और बेमिसाल बहादुरी के लिए जानी जाती है। आज हम अपने बहादुर जवानों को याद करते हैं, जिन्होंने ड्यूटी के दौरान अपनी जान कुर्बान कर दी। देश उनके और उनके परिवारों का ऋणी है।

 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published.