Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

दुष्कर्मी से संघर्ष कर सात साल की बच्ची ने बचाई अस्मत

देव श्रीवास्तव|
लखीमपुर-खीरी|
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में घर से किसी काम से जा रही सात वर्षीय बालिका को एक युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह लड़की उससे छुटकर भाग आई। बालिका ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लड़की के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
  मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पलिया निवासी एक सात बालिका किसी काम से घर से निकली थी। इसी बीच रास्ते में उसे एक युवक ने दबोच लिया और दुष्कर्म की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस बीच बालिका खुद को छुड़ाने की कोशिश करने लगी। काफी कोशिश के बाद बालिका खुद को छुड़ा पाई और भागती हुई घर पहुंची। वहां उसने अपने साथ हुई सारी बात परिवार वालों को बताई। परिजन उसे लेकर तुरंत कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट तथा जान से मारने की नीयत से धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।