Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

ठंडक के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी देता है जलजीरा

Jaljeera_590f33f78f9efजल जीरा एक बड़ा ही चटपटा और स्वादिष्ट पेय पदार्थ है, जो गर्मियों में पिया जाता है। जल जीरा स्वास्थ्य के लिये भी बहुत फायदेमंद होता है। जल जीरा वजन कम, पेट ठीक रखने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के काम आता है। जलजीरा में काला नमक, जीरा, अदरक, नींबू, पुदीना, अदरक, अमचूर पाउडर मिलाया जाता है जिस कारन इसके बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं. गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है तब जल जीरा जरुर पीना चाहिये क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है तथा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। गर्मियों के मौसम में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और भूख भी कम लगती है। इसे पीने से पानी की कमी दूर हो जाती है।

जीरे में आयरन उच्च मात्रा में होता है, इसीलिए वो एनीमिया से बचाव करता है। जलजीरा इम्यूनिटी पावर को भी बढ़ाता है और शरीर को ठंडा रखता है। काला नमक आंतों की गैस से लड़ता है और पाचन क्रिया को तेज बनाता है। अदरक मतली की समस्या को ठीक करता है। अमचूर में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है और बहुत सी बीमारियों से बचाव करता है। इसे दिन में दो बार पियें। इसे पीने से भूख कम लगती है जिससे आप अति से ज्यादा भोजन खाने से बच जाएंगे। अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो जलजीरा को धीरे धीरे पियें, जब तक कि एसिडिटी कम ना हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.