Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

गंगा को निर्मल बनाने का हमारी सरकार ने एक चैलेंज स्वीकार किया: नितिन गड़करी

बागपत। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पश्चिमी यूपी के बागपत में थे। गडकरी ने यहां 6376 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत 182 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। गडकरी ने कहा कि, दिल्ली से मेरठ का सफर अब महज 45 मिनट में तय होगा। वहीं, डिप्टी सीएम महागठबंधन को बिन दूल्हे की बारात बताया। जिन्होंने 10 साल सरकार चलाकर घोटाले किए वो मोदी को पीएम बनने से रोकना चाहते हैं। दावा किया कि, अमेठी और रायबरेली में भी भाजपा चुनाव जीतेगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक लाख करोड़ रुपए की लागत से बन रही दिल्ली-मुम्बई सड़क के बारे में भी बताया। कहा कि, इस मार्ग के बन जाने के बाद दिल्ली से मुम्बई सड़क मार्ग द्वारा 12 घण्टों में पहुंचा जा सकेगा। इस मार्ग के बन जाने के बाद देश की आर्थिक तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने चारों धाम को जोड़ने वाली परियोजना पर कहा कि इसके पूरे हो जाने के बाद केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन आसानी से होगा। नदी पर चलने वाली परियोजनाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा को निर्मल बनाने का हमारी सरकार ने एक चैलेंज स्वीकार किया है।