Breaking News

आवश्यक सूचना: प्रदेश जागरण के सभी निर्गत परिचय पत्र निरस्त किये जा चुके हैं | अगस्त 2022 के बाद के मिलने या दिखने वाले परिचय पत्र फर्जी माने जाएंगे |

कपिल मिश्रा का बड़ा बयान: केजरीवाल के खिलाफ आज करेंगे एक और बड़ा खुलासा

35a519b8-353f-11e7-9993-2f2d999294f7-1नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी के निलंबित विधायक कपिल मिश्रा आज कुछ महत्वपूर्ण खुलासे करने जा रहे हैं। दरअसल आज वे प्रातः 11 बजे कुछ दावे करेंगे। माना जा रा है कि वे आम आदमी पार्टी में होने वाले बड़े घोटालों को लेकर जानकारी दे सकते हैं। गौरतलब है कि वे दिल्ली राज्य सरकार के मंत्रियों द्वारा की जाने वाली विदेश यात्राओं को लेकर सत्याग्रह पर हैं। उन्होंने मांग की थी कि इन विदेश यात्राओं को लेकर पार्टी द्वारा खर्चों की जानकारी दी जाए। इस तरह की मांग को लेकर वे सत्याग्रह पर बैठ गए और कुछ भी खाया नहीं।

उनकी भूख हड़ताल को करीब 5 दिन हो चुके हैं। चिकित्सकों ने उनकी जांच की है और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती होने की सलाह दी है। मगर वे भर्ती होना नहीं चाहते हें उनकी सेहत बिगड़ रही है। हालांकि वे कल रात्रि से ही अपने घर में चले गए हैं। उनके घर के बाहर दिल्ली पुलिस का दल मौजूद है। उन्होंने अपने सरकारी आवास के बाहर तंबू लगाया था और मांग की थी कि वे जब तक अनशन करेंगे जब तक पांच नेताओं के विदेश दौरों को लेकर आप पार्टी जानकारी नहीं देती है।

मिली जानकारी के अनुसार कपिल मिश्रा द्वारा संजय सिंह, राघव चढ्ढा, आशीष खेतान, आशुतोष व दुर्गेश पाठक को लेकर जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की गई है। कपिल मिश्रा का आरोप है कि इन लोगों को पार्टी के फंड का दुरुपयोग करते हुए विदेश दौरों का निजी लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि ये पांच क्यों विदेश गए थे। किसके खर्चे पर गए थे। कहां रुके थे। किससे मिले थे। गौरतलब है कि कपिल मिश्रा संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगा चुके हैं उन्होंने कहा कि वे टिकट के लिए पैसे एकत्रित कर रहे थे और उनके रिश्तेदार भी यही कर रहे थे। यदि पार्टी को फंड की कमी थी तो इन लोगों ने विदेश यात्रा में खर्चा क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.